March 28, 2026

गर्मी से राहत दिलाने खुलेगा अप्पू गार्डन में स्थित वेवपूल

कोरबा। गर्मी के दस्तक के साथ ही कृत्रिम समुद्री लहरों का लुफ्त लोग को मंगलवार से उठा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। नगर निगम ने इसके लिए शुल्क निर्धारित किया है।
सीएसईबी चौक के पास स्थित विवेकानंद उद्यान-अप्पू गार्डन में स्थित वेवपूल मंगलवार से आमजन के उपयोग के लिए नगर निगम की ओर से खोला जा रहा है।
वेवपूल सप्ताह में तीन दिन मंगलवार शुक्रवार व रविवार को संचालित होगा। लोगों की सुविधा के लिए इसे दो पाली में संचालित किया जाएगा। पहली पाली में सुबह नौ से 10.30 बजे तक केवल परिवार व महिलाएं वेवपूल का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक पुरुषों के लिए खोला जाएगा। बताया जा रहा है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए मंगलवार से पुन: वेवपूल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। लुफ्त उठाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए नगर निगम ने महिला व पुरुषों के लिए 75 रुपये एवं 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया है। टिकट लेने के बाद कर्मचारियों की ओर से वेवपूल पर प्रवेश दिया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word