March 28, 2026

बिजली कर्मचारी संघ ने राष्ट्रहित में मतदान करने लोगों को किया प्रेरित

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन पूर्व एवं वितरण इकाई कोरबा द्वारा भारतीय संविधान के लोकतंत्र के पर्व पर वर्तमान लोकसभा चुनाव में लोगों को शत् प्रतिशत मतदान हेतु जाग्रित करने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कॉलोनी में रैली निकालकर संदेश दिया गया। इस दौरान आमसभा में उपस्थित सदस्यों एवं आसपास के लोगों को राष्ट्रहित में मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान पूर्णिमा साहू, पुष्पा चौहान, सविता राठौर, श्याम सुंदर खूंटे, जी.पी. राजवाड़े, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, संदीप राठौर, रविन्द्र राजवाड़े, गजेन्द्र कौशिक, सतीश साहू, देवानंद बढ़ई एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने किया। अंत में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एवं महामंत्री नवरतन बरेठ ने आभार प्रदर्शन किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word