March 27, 2026

जंगल में तेंदुए का शिकार, जांच में जुटी फॉरेस्ट एक्सपर्ट टीम

0 तेंदुए के शरीर के महत्वपूर्ण अंग हुए गायब
कोरबा।
जिले के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वनमंडल के चैतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार की खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक तेंदुआ का शिकार 1-2 दिन में ही किया गया है। उसके शरीर से खाल के कुछ हिस्से निकाले जाने के साथ ही नाखून, दांत और पूंछ गायब मिली हैं। बता दें कि पाली के जंगल में तेंदुआ की आमदरफ्त होती रही है। खासकर गर्मी के मौसम में वे भोजन व पानी की तलाश में यहां नजर आते हैं। इतना ही नहीं अचानकमार अभ्यारण्य से लगा हुआ जंगली इलाका होने से बाघ भी यहां कई बार देखे गए हैं। तेंदुआ का शिकार कर उसके अंग गायब करने की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी सघन जांच कार्रवाई कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word