March 27, 2026

तीसरी शादी से नाराज होकर पत्नी ने की थी खुदकुशी, पति पर एफआईआर

कोरबा। पति की तीसरी शादी से नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर पत्नी को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल जुलाई में विमला बंजारे नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली थी। विमला तहसीलभाठा कटघोरा की रहने वाली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि विमला का पति राजकुमार आनंद (31) ने पहली पत्नी को छोड़ विमला से चुड़ियाही शादी की थी। विमला के चार बच्चे अपने मां-पिता के साथ रहते थे। राजकुमार अत्यधिक शराब पीता है इससे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए थे। विमला पति के घर को छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली गई थी। एक-दो माह से अपने मायके में रह रही थी। इस बीच राजकुमार ने एक दूसरी महिला के साथ विवाह कर लिया। महिला 12 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे राशन दुकान से चावल लेकर पति के साथ रहने के लिए अपने घर जा रही थी। घर पहुंचकर उसने राजकुमार को दूसरी महिला के साथ रहते देखा, इस पर विरोध किया। तब राजकुमार ने मारपीट कर महिला को बाहर निकाल दिया। महिला को लगा कि वह चार बच्चों की परवरिश अब कैसे करेगी। इससे दुखी होकर महिला ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने आरोप पर केस दर्ज किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word