March 27, 2026

चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने बाहर निकल बचाई जान

कोरबा। दर्री हसदेव बरॉज के निकट ध्यानचंद चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई और कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय रहते सवार पिता-पुत्र ने कार से बाहर निकलकर जान बचाई। कार को जलते देख आसपास के राहगीर वहां इकट्ठे हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक हसदेव बरॉज ऊपर दर्री की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 12 एएन 4455 में सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी संजीव जायसवाल जो कि कोरबा की ओर जा रहे थे, कि अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कार में आग लग गई। आग लगते देख कर में बैठे पिता और पुत्र तत्काल कार से उतरे और दूर भाग गए। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएसईबी एवं व बालको की अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस तत्काल पहुंच गई। जांच के उपरांत ही पता चलेगा की कार में आग कैसे लगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word