March 27, 2026

नए कानूनों के लागू होने पर पुलिस थानों में मनाया गया महोत्सव

0 जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आम जनता को किया गया जागरूक
कोरबा।
1 जुलाई को संपूर्ण भारत में नया कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अनुसार सभी थाना, चौकी, पुसके प्रभारियों के द्वारा इस दिवस को महोत्सव की तरह मनाया गया। सभी थानो में जनप्रतिनिधि, पार्षद, सरपंच और आमजनता की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों के द्वारा नवीन कानून के प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया गया।
थाना कटघोरा में कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए। उसी प्रकार थाना करतला में विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया ने कार्यक्रम को सुशोभित किया। थाना सिटी कोतवाली में महापौर राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि 1 जुलाई 2024 से नये कानून लागू हो गये हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली एक नये युग में प्रवेश कर रही है जो देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएगी। भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की मान्यता और प्रामाणिकता से संबंधित है। आज से जीरो और ई एफआईआर भी रजिस्टर कराई जा सकेगी एवं सभी प्रक्रिया में निर्धारित समयसीमा लागू हो जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word