February 4, 2026

ग्राम रेकी में भाजपा का सदस्यता अभियान


हरदीबाजार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार ने ग्राम रेकी में मोर बूथ मोर अभियान के तहत सदस्यता अभियान शुरू किया गया। क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया गया। इमें बड़ी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा गया। वहीं लोगों के बीच सरकार के नीतियों और विकास कार्यों को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री नरेश टंडन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अनिल पटेल, अमित पटेल, प्रीति हृदय लाल पटेल, अजय रामकुमार, अहिल्या देवी, सरोज पटेल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word