February 26, 2026

भाजयुमो का सदस्यता रथ यात्रा पहुंचा, विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

पाली। कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रहा सदस्यता रथ यात्रा पाली-तानाखार विधानसभा के पाली मंडल पहुंचा, जहां विभिन्न स्थान जैसे बस स्टैंड, खेल मैदान, दुर्गा पंडाल में जाकर नए सदस्य बनाए गए। उन्हें भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया। आगामी 2047 तक हमारा भारत देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, इसमें अपने भागीदारी निभाने कहा गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मोंटी पटेल, मयंक, पार्षद राजेश पारवानी, भाजयुमो मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, महामंत्री विशाल मोटवानी, पार्षद रोहित प्रजापति, सोशल मीडिया प्रमुख दीपक राजपूत, नरेंद्र शर्मा, सुनील साहू, दीपक डिक्सेना, संदीप नेटी, हिमांशु मार्को सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word