February 25, 2026

छुही खदान में दबकर महिला की मौत


कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में एक महिला की दबने से मौत हो गई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई हुई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।
मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थी। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थी। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word