February 26, 2026

संगीत शिक्षिका नीलिमा को सर्वश्रेष्ठ गुरु का सम्मान

कोरबा। जैन पब्लिक स्कूल की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल को नाट्य नर्तन कथक रॉकर्स अकादमी दुर्ग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गुरु का सम्मान दिया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के विद्यार्थियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कोरबा जिले के छात्रों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें बालको डीपीएस के छात्र छायांक सिंह चन्द्रा ने एकल शास्त्रीय संगीत में प्रथम पुरस्कार, रेयांश जायसवाल ने एकल तबला वादन में द्वितीय पुरस्कार और दक्षिता चन्द्रा ने एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करके अपने गुरु जनों एवं परिवार को गौरवान्वित किया।

नीलिमा जायसवाल जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी कोरबा में संगीत शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं बालको में अपने निवास स्थान पर नीलिमा स्वर साधना अकादमी का संचालन करती हैं, जहां बच्चे संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word