February 4, 2026

एक ही परिवार से कांग्रेस और भाजपा के पार्षद


दीपका। एक ही परिवार से तीन सदस्य चुनाव मैदान में थे एक भाजपा दूसरा कांग्रेस तो तीसरा निर्दलीय चुनाव मैदान में थे।
दोनों पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीत गए हैं।
नगर पालिका परिषद दीपका मुख्य बस्ती में निवासरत समाज के पूर्व अध्यक्ष यूपनारायण जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र वधु कमला अशोक जायसवाल वार्ड क्रमांक 05 से निर्दलीय प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 06 से सुनीता रोहित जायसवाल भाजपा से वही वार्ड क्रमांक 01 से कमलेश जायसवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
वार्ड क्रमांक 01 से कमलेश जायसवाल कांग्रेस से वही सुनीता रोहित जायसवाल वार्ड क्रमांक 06 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के रूप में चुनाव जीत चुके हैं।बतादे की इसी वार्ड से रोहित जायसवाल दो बार पूर्व में पार्षद रह चुके हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word