February 4, 2026

विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए गए आत्मानंद विद्यालय जमनीपाली के विद्यार्थी


कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमनीपाली में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। प्राचार्य अभिमन्यु साहू ने अपने संबोधन में मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें लोकनृत्य, भरतनाट्यम और प्रेरणादायक नृत्य नाटिका शामिल रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई। हाउस प्रतियोगिता में अर्पा हाउस को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। विद्यालय की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चौहान ने किया, जबकि आभार रेखा सिंह ने किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word