February 25, 2026

नगर निगम का सभापति कौन, क्या नए चेहरे में महिला को प्राथमिकता


कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर संजू देवी राजपूत बन गई है। अब नगर निगम के सभापति की कुर्सी पर सब की नजरे टिकी हैं। सभापति पद पर ओबीसी वर्ग से नया चेहरा होगा या फिर कोई महिला को प्राथमिकता दे सकती है। पार्टी की ओर से सभापति कौन बनेगा। क्योंकि 67 वार्ड में से 45 पर भाजपा की जीत हुई है। ऐसे में सभी पार्षदों को संतुष्ट करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। वही इस बार ज्यादातर पार्षद पहली बार जीत कर आए हैं। लेकिन पुराने पार्षद जो जीतकर आये है वह सभापति के दौड़ में शामिल होंगे।

कोरबा नगर निगम में सभापति चयन के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पर्यवेक्षक की नियुक्ति के बाद कोरबा में सभापति पद के दावेदारों की हलचल बढ़ गई हैं। वहीं आमजनों के बीच सभापति बनने के लायक अलग अलग नाम की चर्चा हैं।

इस दौड़ में कौन शामिल है, इन 45 पार्षदों में से पांच ऐसे प्रमुख नाम है जो सभापति की दौड़ में शामिल हैं. उसमें निर्विरोध पार्षद चुने गए नरेन्द्र देवांगन, पूर्व सभापति व वरिष्ठ अशोक चावलानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नूतन सिंह राजपूत, चंद्रलोक सिंह और लक्ष्मण श्रीवास प्रमुख है।
वहीं पार्षद चुनाव जीतकर आई महिलायें भी सभापति बन सकती है यदि भाजपा कोई नया प्रयोग करना चाहेगी, तो वह इस बार सभापति के पद पर महिला सभापति का चुनाव कर सकती है क्योंकि कोरबा नगर निगम के कमान महिला महापौर के हाथ में है, तो हो सकता है कि पार्टी महिला सभापति बना दें। विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा में नए चेहरे को सामने लाने का ट्रेंड बना लिया हैं। वरिष्ठ और अनुभवी पार्षदों को मेयर इन काउंसिल में जगह दे सकती है।

ranjan photo
Admin

Spread the word