राल माध्यमिक शाला में मनाया गया विदाई समारोह
0 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान, सह नेवता भोजन का आयोजन

बाकीमोंगरा। राल माध्यमिक शाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक एस.के. साहू और पंच श्यामलाल यादव ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस समारोह में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और सह नेवता भोजन का आयोजन किया गया। प्रधान पाठक शिव कुमार साहू ने स्कूल में नवाचार करते हुए शाला के संपूर्ण विकास में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं के सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं और सातवीं में अध्यनरत छात्राओं के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट की गई। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शाला विकास हेतु आवश्यक योजना बनाने और वर्ष भर बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु सिंह टेकाम, खंड-समन्वयक पी. साहू, सरपंच लक्ष्मीन कंवर, उप सरपंच प्रहलाद, पंचगण सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्याण सिंह श्रीवास ने किया, वहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा।
