March 17, 2026

कबड्डी चैंपियनशिप-स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी का पाली में भव्य स्वागत

पाली। छत्तीसगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने छठवीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें उनके गांव विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराकछार में भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक कबड्डी संघ पाली ने भी टोल नाका लीम्हा से डीजे के साथ बाइक रैली निकला। पाली शिव मंदिर के पास गाजे बाजे आतिशिबाजी के साथ उन्हें फूल माला पहनकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। वहीं हनुमान मंदिर के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भवनानी, चिंटू राजपाल, अजय जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तिलक लगाकर फूल माला से स्वागत किया। संजू ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कबड्डी खिलाडिय़ों को यह कहना चाहती हैं कि हमें अपने खेल के प्रति समर्पित रहना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

ranjan photo
Admin

Spread the word