March 17, 2026

एचटीपीएस में पर्यावरण दिवस पर लगाए गए फलदार पौधे

कोरबा । हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के साथ हुई, जिसमें मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने आम, जामुन और आंवला के पौधे लगाए। इस दौरान मुख्य अभियंता ने कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। परियोजना प्रबंधक बीपी पाटले, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, राजेश पांडेय, पीके मलघानी, केएनबी. राव, एससी पाठक, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव सहित महिला मंडल की पदाधिकारियों ने भी अपने हाथों से पौधे रोपे गए। पौधरोपण के लिए आवासीय परिसर में महिलाओं एवं बच्चों के बीच खासा उत्साह रहा।

विद्युत संयंत्र में विभिन्न वर्गां में अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक, बच्चे एवं महिलाओं के बीच चित्रकला, नारा एवं निबंध प्रतियोगिताएं रखी गई थी, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव एवं अतिथियों के हाथों पुरस्कार दिया गया। प्लास्टिक का पुनउर्पयोग विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में राधा पैगवार, डॉ. मंजुला साहू, डॉ. श्वेताम्बरी महंता, भावना ध्रुर्वे ने पुरस्कार जीते। चित्रकला स्पर्धा में छात्र-छात्राएं रियांशी ठाकुर, अभिजीत साहू, अयांश पटेल, कारून्या पटेल, समिता बघेल, कृतिका कंवर, सुनिधि मिश्रा, देविशा कर, शौर्य साहू ने पुरस्कार जीते हैं। जबकि नारा स्पर्धा में अधिकारी-कर्मचारी मनोज कुमार पटेल, श्रीराम साहू, राधा पैगवार एवं श्रमिक वर्ग से परदेशी लाल चंद्रा, कार्तिक दास महंत, मीना कैवर्त्य को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word