March 17, 2026

बोईदा रासेयो ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधारोपण


हरदीबाजार। बोईदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न फलदार, छायादार और पुष्पीय पौधों का पौधारोपण किया गया, जिसमें पीपल, नीम, आम, बरगद, करंज, मोगरा और गुलाब जैसे पौधे शामिल थे। पौधारोपण कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार नायक के मुख्य मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया। परिसरों को स्वच्छ करने के साथ-साथ कूड़ा-करकट निदान, घांस उन्मूलन और प्लास्टिक निदान भी किया गया। प्राचार्य लखन लाल बंजारे ने पौधारोपण और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम देवांगन, जितेंद्र कुमार नेटी, वीरेंद्र कुर्रे, सुनील कुमार मिश्रा, भारती सिंह तोमर, परमेश्वर राम मराठा, सेत कुमार सांड, भाग्यश्री पांडेय, गौरव कुमार सिंह, किरण जांगड़े, श्यामा मरावी, उदय पटेल, उषा पटेल, कुसुम पटेल, ओम प्रकाश सोनवानी, हिना कंवर, रिया नायक, दुर्गा पटेल, स्नेहा पटेल, देवदास मानिकपुरी, नंदिनी चौहान, रीना कैवर्त, नागेश्वर प्रसाद, इन्दू, नवधा, आरती मरकाम, शालिनी ओग्रे, देवेंद्र कुमार पटेल, राजेंद्र कुमार, तानिया, अनीता, चंचल राज, कुसुमलता, अवधा, दुर्गा, देविका, सावित्री, कुसुम, मीना, भारती कैवर्त, प्राप्ति, वीणा पटेल, आयुषी, सुमित्रा, जयंती, ममता, केराम, मधु, हंसिका, गगन कुमार, दीपक कुमार, यशवंत कुमार, रागनी, दिव्या, भोरिका पटेल, दिव्या कश्यप सहित काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word