February 4, 2026

नवचेतना महिला मंडल ने हरियाली सावन महोत्सव का किया आयोजन


कोरबा। कनौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने शुगर क्राउन (स्पार्किल कैफे) में हरियाली सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्साह वर्धन और मनोरंजन का माहौल बनाया गया। महिलाओं को अपने अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान किया गया। महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लीना राठौर को सावन क्वीन और प्रेमलता राठौर को सावन सुंदरी के खिताब से सम्मानित किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या राठौर और अर्चना राठौर, रंजीत राठौर, कनक लता राठौर, सुनीता राठौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल प्रभारी अंजलि राठौर का भी विशेष योगदान रहा। महोत्सव में समिति की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें अनीता, रेखा, गीतिका, उत्तर, पायल, ललितगायत, मीणा, नीलम, अमृता, सुनीता, विनीता, अनामिका, पदमा, गायत्री और मधु लता शामिल थीं। मंच संचालन और आभार पुष्पा राठौर और पुष्प लता राठौर ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word