February 25, 2026

पद्मसिंह बने राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच के चेयरमेन

0 विपेन्द्र को छत्तीसगढ़ (शहरी) प्रभारी की जिम्मेदारी
कोरबा। हाल ही में धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ, कोरबा इकाई के कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के बाद कार्यकारिणी विस्तार के दौरान कोरबा इकाई के संरक्षक पद्मसिंह चंदेल को राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच का चेयरमेन नियुक्त किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी (शहरी) का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया। सम्मेलन में कोरबा इकाई के संरक्षक पद्मसिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर और सचिव जय कुमार नेताम को अखबार वितरक रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
0 जिला इकाई ने किया सम्मान
बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कोरबा जिला इकाई ने पद्मसिंह चंदेल और विपेन्द्र साहू का सम्मान किया। साथ ही अखबार वितरक रत्न सम्मान से सम्मानित सभी पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने कहा कि श्री चंदेल और मुझे संघ को मजबूत करने एवं रचनात्मक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। हम श्री चंदेल के मार्गदर्शन में महामंच को और मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, राय सिंह, राजकुमार पटेल, कृष्ण निर्मलकर, मुरित कश्यप, दिनेश वैष्णव, राघवेंद्र, दिलीप यादव, सुधीश गिरी, रघु, पंकज, शिवम, हर्ष नेतमा, अज्जू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word