February 25, 2026

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई- जप्त 2,045 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण


कोरबा। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 222 प्रकरणों में जप्त अवैध शराब का पुलिस लाइन परिसर में नष्टीकरण किया गया। इस दौरान करीब 2,045 लीटर शराब नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए है।


जप्त मदिरा में 1,048.91 लीटर महुआ, 334.76 लीटर देशी, 421 लीटर अंग्रेजी शराब व 13 बियर शामिल थीं। सबसे अधिक 73 प्रकरण थाना पाली व 33 प्रकरण थाना कोतवाली से संबंधित रहे। कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में की गई। पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिले में पुलिस द्वारा जून में जप्त शराब करीबन 9911 लीटर महुआ देशी व विदेशी शराब, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी एवं 652 विसरा प्रकरणों का भी विधिवत नष्टीकरण किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि इस कदम से थानों में वर्षों से संग्रहित अनुपयोगी जप्त शराब का निपटान हुआ है। यह न केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करता है बल्कि थानों में स्वच्छता, स्थान उपलब्धता और सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

ranjan photo
Admin

Spread the word