शिक्षक मरावी को कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

हरदीबाजार । ग्राम पंचायत भलपहरी (कला) के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कामता प्रसाद सिंह मरावी को रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कुलपति डॉ. संजीव गांधी तथा मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मरावी वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला कॉलोनीगंज पंतोरा बलौदा ब्लॉक में पदस्थ हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, सामुदायिक सहभागिता, लेखन, सुपर-30, शिक्षक चैन सिस्टम, एहसास एक पहल जैसी पहल और विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा को रोचक बनाने हेतु दिया गया। पूर्व में भी उन्हें अरविंदो सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो चुका है। बीते वर्ष में 5 सितंबर को महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किए जाने के बाद अब 22 अगस्त को कलिंगा विश्वविद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया। श्री मरावी की इस उपलब्धि पर ग्राम भलपहरी (कला) सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
