February 25, 2026

मजदूरी दर वृद्धि की मांग पर मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


हरदीबाजार। एनटीपीसी सीपत में कार्यरत मजदूरों ने अपनी मजदूरी दर बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह 8 बजे से मजदूर देव शिल्पी मजदूर कल्याण समिति के बैनर तले नेवसा ओवरब्रिज 29 किलोमीटर के नीचे टेंट लगाकर बैठे हैं।


गेट मेन, टली मेन, गैंन मेन, किमेंन और पेट्रोलिंग कार्य करने वाले मजदूर लंबे समय से मजदूरी दर वृद्धि की मांग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। उपाध्यक्ष रहस लाल सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है और प्रबंधन ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व कोरबा लोकसभा सांसद और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने भी मजदूरों के पक्ष में प्रबंधन को पत्र लिखा था। गुरुवार को हड़ताल स्थल पर मनमोहन राठौर पहुँचे और मजदूरों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की है। जब तक अधिकारी स्थल पर आकर चर्चा नहीं करेंगे और मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word