March 25, 2026

मोंथा का असर खत्म, अब बढ़ेगी ठंड


कोरबा। चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब कोरबा में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word