February 25, 2026

पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, महंगाई व राहत भत्ता देने की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा कोरबा की मासिक बैठक घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित की गई। बैठक में इस माह भरे जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी पेंशनधारियों को प्रदान की गई।
संघ के अध्यक्ष आर.के. शर्मा के जन्मदिन पर सदस्यों ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। बैठक के दौरान संघ द्वारा एक मांग एक मंच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें पेंशनर्स से हस्ताक्षर कराए गए। इस अभियान के माध्यम से मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को एक सूत्रीय मांग भेजी जा रही है कि सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत भत्ता दिया जाए तथा वर्ष 2017 से लंबित एरियर्स का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में पेंशनर्स प्यारेलाल चौधरी के सुपुत्र नवीन चौधरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डी.आर. सारथी, गोपाल प्रजापति, एस.एस. तोमर, नंदराम बाविस्टाले, जे.पी. श्रीवास्तव, एस.के. विश्वास, पी.एल. चौहान, सुरेशचंद मंगल, अजय पाण्डेय, संतोष कुमार शर्मा, दीपचंद श्रीवास्तव, टी.पी. चंद्रा, ए.पी. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word