युवा पत्रकार अनूप के निधन से शोक की लहर

कोरबा। युवा पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य अनूप जायसवाल के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। गंभीर अस्वस्थता के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे पत्नी और दो पुत्रों सहित परिवार को शोकाकुल छोड़ गए। सोमवार दोपहर 12:30 बजे रामसागर पारा स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई और राताखार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में प्रेस क्लब के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।