February 25, 2026

नवाचारी शिक्षिका तरन्नुम निशा की पहल से विद्यार्थियों में लौटी मुस्कान


उतरदा
। माध्यमिक शाला में शिक्षिका तरन्नुम निशा खान की नवाचारी पहल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है। तरन्नुम निशा खान ने अपने 1992 बैच के अग्रसेन स्कूल, कोरबा के साथियों अंजू, अरफाना, तब्बू निशा, तरन्नुम, बिंदिया, इंदु, सरोज, परमजीत और प्रीति के साथ मिलकर विद्यालय के बच्चों को भोजन करने के लिए प्लेटें भेंट कीं। इस योगदान से बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। इस कार्य ने न केवल पुराने विद्यार्थियों की दोस्ती को पुनः मजबूत किया, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक भाव भी उत्पन्न किया। विद्यालय परिवार एवं संस्था प्रधान ने इस पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। तरन्नुम निशा खान के प्रयासों की सराहना करते हुए नोडल प्राचार्य जी.पी. लहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.एन. साहू एवं एम.आर. मरकाम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में चंद्रदर्शन कुर्रे और राजेश बंजारे ने पूर्ण सहयोग देकर सहभागिता निभाई। शिक्षा विशेषज्ञ राकेश टंडन ने भी कहा कि विद्यालय को समुदाय से जोड़ना बेहद आवश्यक है, और बालक माध्यमिक शाला उतरदा ने इस दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word