बाल दिवस व जनजाति गौरव दिवस पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन

हरदीबाजार। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालक में बाल दिवस एवं जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुलेश्वर राठौर, अध्यक्ष एसएमडीसी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, तथा विशिष्ट अतिथि लोकेश्वर कंवर, सरपंच, नवीन राठौर एसएमडीसी सदस्य और समाजसेविका माधुरी राठौर उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि राठौर ने बाल दिवस और जनजाति गौरव दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सम्मान देते हुए भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। साथ ही बाल दिवस को विद्यालयों में आनंद मेला और बाल मेला जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने की परंपरा को सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वाति सिंह तिर्की, व्याख्याता गणेश सिंह कंवर, बिमला राठौर, गायत्री राठौर, प्रमोद कुमार राठौर, अदिति उपाध्याय, लक्ष्मी चंद्रा, रीता सिंह, कंचन शीला नायक, प्रियंबा राजवाड़े, माधुरी उपाध्याय, मल्लिका टंडन, फुलेश्वरी रात्रे, सीमा, शिक्षक छतराम सिदार, नीलिमा पांडेय, व्यावसायिक शिक्षक भुवनेश्वर सिंह मरावी, अविनाश कौशिक, लता अनंत, फूलबाई यादव सहित शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी हेतु विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अदिति उपाध्याय, कु. साधना महंत तथा शाला नायक सुमित राठौर द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्य डॉ. तिर्की ने आभार प्रदर्शन किया।