ब्लॉक स्तरीय मार्शल आर्ट एवं शतरंज प्रतियोगिता आज से

गेवरा । गेवरा सोसाइटी कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा ब्लॉक स्तरीय मार्शल आर्ट एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज रविवार से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए किया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगा। आयोजन स्थल माता कर्मा मंदिर यूको बैंक के सामने, गेवरा दीपका निर्धारित किया गया है। जिसमें 14 वर्ष ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और शतरंज एवं 17 वर्ष में बॉक्सिंग व शतरंज बालक एवं बालिका
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि वजन मापन हेतु सभी खिलाड़ी 16 नवंबर को सुबह 10 बजे माता कर्मा मंदिर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इस ब्लॉक स्तरीय आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, आत्मरक्षा कौशल विकसित करना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व अभिभावकों के सहभागी होने की संभावना है।