विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क जांच शिविर, 108 मरीजों की जांच

कोरबा। विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुर्मवंशी, राज्य संवाद प्रभारी पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ तथा अध्यक्ष सुनील राठौर, ब्रांच मैनेजर टाटा एआईए लाइफ कोरबा थे। शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका रोड पर किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धनवंतरि एवं भारत माता की पूजा के साथ किया गया। शिविर में 108 मरीजों की निःशुल्क रक्त शर्करा, नेत्र एवं दंत जांच की गई। आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने मधुमेह नियंत्रण हेतु आयुर्वेदिक आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या और योग-प्राणायाम जैसे मण्डूकासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम का प्रशिक्षण देते हुए जीवनशैली में सुधार की अपील की। दंत जांच डॉ. अनुराग शर्मा तथा नेत्र जांच चश्मा घर द्वारा की गई। शिविर में टाटा एआईए टीम, लायंस क्लब के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाया।