March 25, 2026

13 दिसंबर को जिले में चौथी एवं अंतिम लोक अदालत का आयोजन


कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को जिला एवं तालुका स्तर पर वर्ष की चौथी और अंतिम लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा संतोष शर्मा ने जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीशों की बैठक ली। कटघोरा, करतला और पाली के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष ने सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत आम जनता को त्वरित, सरल, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, ताकि विवादों का समाधान आपसी सहमति से समयबद्ध तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लंबित प्रकरणों का निपटारा कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाना और न्यायपालिका पर बोझ कम करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर तेज, पारदर्शी और सौहार्द्रपूर्ण न्याय का लाभ उठाएं। लोक अदालत की प्रक्रिया सरल होने के कारण दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरणों का निपटारा होता हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word