बिंझरा धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोरबा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिंझरा में धान खरीदी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच चंद्रिका देवी, गणेश बाई, विष्णु यादव, विवेक मारकंडे, गंगा प्रसाद पटेल सहित समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शुभारंभ के प्रथम दिन बिंझरा केंद्र में चार किसानों

द्वारा धान विक्रय किया गया, जिसके साथ ही खरीदी कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई।
धान खरीदी केंद्र बिंझरा का निरीक्षण कलेक्टर अजीत वसंत ने किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन, अब तक की खरीदी, राशि भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा

की। कलेक्टर ने धान भंडारण, स्टैकिंग, नमी परीक्षण यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, चौकीदार एवं सीसीटीवी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने और उनके खातों में त्वरित राशि जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र प्रभारी को सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखने तथा एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने स्पष्

ट निर्देश दिए कि मूल किसानों की धान विक्री में बाधा न हो और अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए।