एचटीपीएस पश्चिम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का दीर्घ सेवा सम्मान समारोह

0 37 से 41 वर्षों की सेवाओं के लिए भावपूर्ण विदाई
कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम से अधीक्षण अभियंता शैलेष गुप्ता, वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार जैस, मदन मोहन पांडेय, कनिष्ठ पर्यवेक्षक ठाकुर राम बरेठ, दिलीप कुमार दीवान तथा दफ्तरी कुसमा देवी राय के सेवानिवृत्त होने पर पावर कंपनी परिवार की ओर से दीर्घ सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।
श्रम कल्याण केंद्र जूनियर क्लब में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए पावर कंपनी की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता के करकमलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडे, के.एन.बी. राव, पी.के. जोशी, ए.के. शाह, एस.के. नायर, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 37 से 41 वर्षों के दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने करते हुए कर्मचारियों के जीवन-परिचय का उल्लेख किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।