February 19, 2026

बोर्ड परीक्षाओं के बीच लाउडस्पीकर बना छात्रों की परेशानी


कोरबा । सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं भी जल्द आरंभ होने वाली हैं। ऐसे में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक बज रहे लाउडस्पीकर विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रहे हैं। धार्मिक, सामाजिक और निजी आयोजनों में तेज ध्वनि के कारण छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो रही है।
विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि कई इलाकों में रात 10 बजे के बाद भी शोर जारी रहता है, जिससे परीक्षा की तैयारी कठिन हो रही है। अभिभावकों ने प्रशासन से परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word