March 1, 2026

एचटीपीएस में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को भावपूर्ण विदाई


कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में माह फरवरी के दौरान अधीक्षण अभियंता आनंद स्वरूप ओझा सहित कनिष्ठ पर्यवेक्षक राकेश नितिन सिंह, गोवर्धन रावत और घनश्याम साहू के सेवानिवृत्त होने पर पावर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
श्रम कल्याण केंद्र जूनियर क्लब में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडे, के.एन.बी. राव, पी.के. जोशी, ए.के. शाह, एस.सी. पाठक, एस.के. नायर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 36 से 43 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word