NKH की पहल, 7 मार्च को लगेगा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) द्वारा विशेष स्वास्थ्य पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ‘स्वस्थ नारी – सशक्त समाज’ के ध्येय वाक्य के साथ 7 मार्च शनिवार को वृहद निःशुल्क महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अस्पताल परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की संपूर्ण जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष शिविर में किसी भी आयु वर्ग की महिलाएं शामिल होकर अपनी सेहत की जांच करा सकती हैं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी सेहत की अनदेखी न करने के लिए प्रेरित करना है। यह स्वास्थ्य शिविर मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए इच्छुक महिलाएं अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 8602599122 पर संपर्क कर सकती हैं।

