March 27, 2026

गुजराती समाज की नई टीम घोषित, मनोज शर्मा अध्यक्ष

कोरबा। रामनवमी के पावन अवसर पर गुजराती समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज शर्मा को दो वर्ष 2024-2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर अतुल चौहान और कोषाध्यक्ष पद पर पियूष राठौड़ नियुक्त किए गए। संरक्षक मंडल में शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह शामिल हैं। मार्गदर्शक मंडल में विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान, मनसुख भाई पटेल, हरीभाई पटेल और रवीन्द्र भाई टांक को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रोहित शाह, अतुल शाह, विशाल चावड़ा और भरत मकवाना, सह-सचिव के रूप में कल्पेश राठौड़ व प्रकाश पटेल, सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नंदलाल जेठवा व तुषार चौहान तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में उमेश मकवाना नियुक्त किए गए हैं। सदस्यों में तन्मय टांक, आकाश मकवाना, चिराग चौहान, राजू चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, दीपक पटेल, संजु पटेल, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना और अमन टांक शामिल हैं। अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से समाज हित में कार्यों को नई गति दी जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word