April 2, 2026

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का आयोजन


हरदीबाजार। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव समिति हरदीबाजार के तत्वावधान में गुरुवार को सप्तदेव मंदिर प्रांगण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शाम 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान भक्तों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठगायन से हुई। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती कर वीर बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति कार्यक्रम के पश्चात खिचड़ी प्रसाद भंडारे एवं शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें मदन राठौर, गोपाल यादव, धनंजय कंवर, दिलीप राठौर, हरसेन महंत, विमल दीक्षित, तारेश राठौर, मयंक राठौर, अनिल टंडन, युवराज सिंह कंवर, इशाक खान, कमल दीक्षित, सोनू नामदेव, शुभम राठौर, आकाश जायसवाल, गौरव शेखर, मनीष तिवारी, घनश्याम श्रीवास, राकेश सोनी, जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, विकास दीक्षित, निखिल राठौर, विक्की जायसवाल एवं भूपेंद्र यादव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word