April 4, 2026

तहसील कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ पंचमुखी हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया

कोरबा। तहसील कार्यालय कोरबा परिसर में विराजमान पंचमुखी हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा सरोज महिलांगें, तहसीलदार बजरंग साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान अधिवक्ता वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसमें सुरेश कुमार शर्मा (अधिवक्ता/नोटरी), पूर्व उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, रामेश्वर कंवर (कार्यकारिणी सदस्य), पदमा चौहान (नोटरी) सहित कई अधिवक्तागण शामिल हुए।
इसके अलावा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राम बंजारे, छत बाई, सिदार मैडम, संतोषी मैडम, शिव साहू सहित सुधीर निगम,एफ एल साहू, रजनीश निषाद, बी राम ,राधेश्याम पटेल, संजय पटेल, संतोष पटेल, रामेश्वर प्रसाद मांझी, रामेश्वर कंवर अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भगवान हनुमान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word