टीईटी मुद्दे पर राहत की उम्मीद, शिक्षकों ने प्रस्तावित बिल का किया स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीईटी मामले में केंद्र व राज्य सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी व उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा कि सरकार लगातार समाधान की दिशा में काम कर रही है।
पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। राज्यसभा में प्रस्तुत प्रस्तावित बिल, जिसमें शिक्षा का अधिकार लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट व सेवा सुरक्षा का प्रावधान है, का सभी ने स्वागत किया।
इस दौरान जिला सह सचिव ओमप्रकाश खाण्डे, संगठन मंत्री सत्यप्रकाश खाण्डेकर, संतोष यादव, उपेंद्र राठौर, रामशेखर पांडे, नंद किशोर साहू, नागेंद्र मरावी, माया देवी छत्री, मधुलिका दुबे, निर्मला शर्मा, महेंद्र निषाद, खुलेश्वर भारद्वाज, शिरीष सराफ, रमेश जांगड़े, निर्मला खूंटे, उर्मिला राठौर, निर्मला भारद्वाज, गंगा भार्गव, पुनाराम खूंटे, जय कमल, राधे मोहन तिवारी, विनय पांडेय, शिशुपाल प्रभाकर, बसंत मीरी, मनीराम साहू, बहोरीक साण्डे, राम प्रसाद मरकाम, अमर सिंह श्याम, अशोक भारद्वाज व आनंद पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने पहल का समर्थन करते हुए इसे शिक्षकों के हित में बताया।