इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में विकास बने आजीवन सदस्य

कोरबा। काशी नगर वार्ड क्रमांक 20 निवासी विकास कुमार राठौर को Indian Red Cross Society की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है। संस्था के नियमों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें यह सदस्यता प्रदान की गई।
विकास कुमार राठौर लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा मेडिकल क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
आजीवन सदस्य बनने पर उनके शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि विकास कुमार राठौर भविष्य में भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मानव सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंते रहेंगे।