मां वनसरा देवी धाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

कोरबा । पहाड़गांव स्थित मां वनसरा देवी मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की करतला इकाई की बैठक श्रद्धा और संगठनात्मक एकता के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां वनसरा देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से हुई, जहां पत्रकारों ने समाज, प्रदेश और पत्रकार हितों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गबेल ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
करतला इकाई के अध्यक्ष बलराम वैष्णव ने जल्द ही पत्रकारों का एक बड़ा आयोजन कराने की घोषणा की। बैठक में वरिष्ठ मार्गदर्शक घासी गिरी गोस्वामी, किशन अग्रवाल एवं राजू खत्री सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word