अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर उप जेल में जागरूकता कार्यक्रम

कटघोरा। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार उप जेल कटघोरा में बंदियों के लिए नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।
वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने बंदियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ नया जीवन शुरू करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी बंदियों को नशा छोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश एच.के. रात्रे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी तलवीर सिंह, सहायक जेल अधीक्षक सीमा उरांव, कटघोरा थाना के एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।