KORBA NEWS: राहुल गांधी से मिले ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज

छुरीकला। रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने उनसे सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों से निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारी पर जोर दिया। वहीं मनोज चौहान ने बीते छह माह में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर किए गए आंदोलनों का रिपोर्ट कार्ड सौंपते हुए ग्राम, बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।