बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना

बालकोनगर । वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं अन्य हितधारकों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बालको के नाम, ब्रांड, उत्पाद अथवा सेवाओं से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने तथा संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा सकते हैं।

बालको प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी ऐसे डोमेन और ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं, जो देखने में कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। इनका उद्देश्य गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय अथवा व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करना, मैलवेयर फैलाना या अन्य प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देना हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी डोमेन, वेबसाइट, ई-मेल अथवा अन्य संचार माध्यम का बालको से कोई संबंध, स्वीकृति या आधिकारिक मान्यता नहीं है।

बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की एकमात्र आधिकारिक Website: WWW.BALCOINDIEA.COM है तथा कंपनी के सभी अधिकृत EMAIL केवल @ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी Website, email अथवा ऑनलाइन संचार पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की अवश्य जांच करें। यदि किसी EMAIL का डोमेन @ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन से अलग हो या कोई वेबसाइट WWW.BALCOINDIEA.COM के अतिरिक्त किसी अन्य पते से संचालित हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए सावधानी बरतें।

कंपनी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले संबंधित Website और email की पुष्टि अवश्य करें तथा कंपनी से जुड़ी सेवाओं और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई संदिग्ध Website, Domain या email प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को दें।

बालको प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फर्जी, अनधिकृत अथवा तीसरे पक्ष द्वारा संचालित Website, Domain या email के साथ संपर्क अथवा लेन-देन के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी। कंपनी ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word