हाईवे पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कटघोरा। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली के घुईचुआ क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मवेशियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में लगभग एक दर्जन मृत मवेशियों को दफनाया गया, जबकि घायल मवेशियों का उपचार गौ रक्षकों द्वारा कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा फेंसिंग, चेतावनी बोर्ड और मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।