February 26, 2026

पांच महिलाओं को डायन बताकर पंचायत ने सुनाई मल-मूत्र सेवन की सज़ा, ग्रामीणों ने कराया अमल


कटिहार 25 सितम्बर। डायन बताकर चार महिला और एक युवती को मल घोलकर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिलाओं को यह सजा गांव में बैठी पंचायत में मिली. समाज को शर्मसार कर देने वाला यह मामला बिहार के कटिहार जिले का है.कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा गांव की यह शर्मनाक घटना है जहां महिलाओं को मल-मूत्र घोलकर पिलाया गया.
दरअसल, गांव में ओझा और झाड़फूंक करने वालों ने सीधे-सादे गांव वालों को बताया कि इस गांव की चार महिलाएं और एक युवती डायन है. ओझा की बातों में आकर गांव वाले डर गए और गांव में पंचायत बैठाई गई. पंचायत में फैसला लिया गया कि जिन्हें डायन बताया जा रहा है, उन्हें मल-मूत्र पिलाया जाए. गांव में महिलाओं को मिली इस सजा की खबर पुलिस को मिली तो दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. पांचों महिलाएं सदर हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहां उनकी जांच और इलाज किया जा रहा है.
ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word