February 27, 2026

कृषि कानून:श्री राजपूत करणी सेना और भारतीय किसान यूनियन होशंगाबाद ने किया संयुक्त प्रदर्शन

होशंगाबाद ( म प्र ) 25 सितम्बर। केंद्र सरकार के कृषि संशोधन कानून 2020 के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना और भारतीय किसान यूनियन होशंगाबाद ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। आंदोलन में सैकड़ो किसान सोहागपुर तहसील मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन एवं चक्काजाम में उपस्थित हुए। आन्दोलन मे आये किसानों को करणी सेना के जिला अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह ने हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अपनी विचारधारा और पार्टियों को एक तरफ रखकर किसान हित के इस आंदोलन में सम्मिलित हुये, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह किसानों के अधिकार की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

आंदोलन में मुख्य रूप से करणी सेना के जिला अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह, अंबर सिंह, शिवराज सिंह, छोटेसाव ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, मोहित ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, संतोष ठाकुर एवं किसान यूनिय के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ठाकुर, विद्यार्थी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कपिल सिंह ठाकुर, सचिन शर्मा एंव दोनो संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word