March 7, 2026

BREAKING : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। बता दें कि मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं। वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word