अपर कलेक्टर पाटले गए मुंगेली, एसडीएम तेंदुलकर का बिलासपुर तबादला

कोरबा। राज्य शासन ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें जिले के दो अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कटघोरा के अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले को मुंगेली का अपर कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर का तबादला बिलासपुर किया गया है। 39 अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की गई है, लेकिन दोनों के स्थान पर नए अधिकारियों की पदस्थापना नहीं की गई है। राज्य शासन ने कटघोरा में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी के लिए नया सेटअप जारी किया है। अभी तक अपर कलेक्टर की पदस्थापना की गई थी।

ranjan photo
Admin

Spread the word