आबकारी मंत्री का किया गया जोरदार स्वागत

कोरबा। बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित आदिवासी महापंचायत में शामिल होने प्रदेश के आबकारी व वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा कोरबा पहुंचे। उनके साथ आदिवासी नेता नंदकुमार साय भी पहुंचे। एनसीडीसी स्कूल स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। उन्होंने दोनों ही मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। दोनों ही नेता अदिवासी शक्तिपीठ में बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही आदिवासी महापंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर लगभग 3.45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

ranjan photo
Admin

Spread the word